मध्य प्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है और सोयाबीन के लिए भी जाना जाता है। लेकिन बढ़ती लागत, बदलते मौसम और गेहूं-चने पर टिकी रबी की खेती में सीमित मुनाफे के बीच मालवा के किसान एक नई फसल आज़मा रहे हैं — चिया सीड। कम पानी, [...]