भारत कृषि प्रधान देश है और जब खेती को तकनीक, नवाचार और बाज़ार से जोड़ा जाता है, तब किसानों की आय, आत्मविश्वास और भविष्य – तीनों मजबूत होते हैं। इसी सोच को साकार करता हुआ मध्य भारत का सबसे बड़ा कृषि मेला : भारत अग्री टेक 2026 का आयोजन हाल ही में अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि किसानों के सशक्तिकरण, आधुनिक तकनीक की डिलीवरी और कृषि परिवर्तन का सशक्त मंच बनकर उभरा।

Table of Contents
Toggle🚜 मध्यभारत की सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी – एक ऐतिहासिक आयोजन
तीन दिवसीय इस भव्य कृषि मेले ने मध्यभारत में कृषि आयोजनों का नया मानदंड स्थापित किया। देश-विदेश की सैकड़ों अग्रणी कृषि कंपनियों, स्टार्टअप्स, कृषि यंत्र निर्माताओं, बीज कंपनियों, सिंचाई समाधान प्रदाताओं और जैविक खेती से जुड़ी संस्थाओं/कंपनियों ने एक ही छत के नीचे किसानों से सीधा संवाद किया।
इस आयोजन में:
- 2 लाख से अधिक किसानों की रिकॉर्ड उपस्थिति
- 400+ से अधिक प्रदर्शनी स्टॉल
- देश के 15 से अधिक राज्यों से सहभागिता
- कृषि तकनीक, नवाचार और समाधान का लाइव प्रदर्शन
ने इसे वास्तव में Central India Largest Agriculture Exhibition बना दिया।
किसानों के लिए तकनीक की सीधी डिलीवरी – ज्ञान से लाभ तक
इस कृषि प्रदर्शनी की सबसे बड़ी उपलब्धि रही — तकनीक की सीधी डिलीवरी किसानों तक। यहां केवल उत्पाद नहीं बेचे गए, बल्कि किसानों को यह समझाया गया कि तकनीक का सही उपयोग कैसे उनकी खेती को लाभकारी बना सकता है।
प्रमुख तकनीकी आकर्षण:
- ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई सिस्टम
- स्मार्ट फार्मिंग और डिजिटल एग्री सॉल्यूशंस
- ड्रोन टेक्नोलॉजी द्वारा फसल निगरानी
- मिट्टी परीक्षण और फसल पोषण समाधान
- जैविक एवं प्राकृतिक खेती की आधुनिक विधियाँ
- कृषि यंत्रीकरण और उन्नत मशीनरी
किसानों को लाइव डेमो, विशेषज्ञों से सीधा संवाद और ऑन-ग्राउंड मार्गदर्शन मिला, जिससे वे तकनीक को केवल देखने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उसे अपनाने के लिए प्रेरित हुए |
किसानो का उत्साह, अनुशासन और उत्साह – सफलता की पहचान
इस कृषि प्रदर्शनी की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण रही — किसानों की ऐतिहासिक विजिट ।
गांव-गांव से आए किसान परिवारों ने इसे “खेती का त्योहार” बताया। महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि भारतीय कृषि अब केवल परंपरा नहीं, बल्कि भविष्य का अवसर बन रही है।
आयोजन की आत्मा – Yuva Udaan Foundation की भूमिका
इस ऐतिहासिक आयोजन के पीछे Yuva Udaan Foundation की वर्षों की मेहनत, दृष्टि और समर्पण छिपा है। किसान परिवार से आने वाली यह संस्था पिछले कई वर्षों से कृषि, शिक्षा, पर्यावरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।
Yuva Udaan Foundation का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि:
- किसानों को तकनीक से जोड़ना
- उनकी आय बढ़ाने के अवसर पैदा करना
- ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाना
- किसानो तक खेती की सही तकनिकी पहुचना
- खेत से लेकर फ़ूड प्रोसेसिंग तक के अवसर प्रदान करना
इस कृषि प्रदर्शनी के माध्यम से संस्था ने यह सिद्ध किया कि समर्पण और सही सोच से सामाजिक परिवर्तन संभव है।
“जब किसान को सही जानकारी, सही तकनीक और सही मंच मिलता है, तो वह किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकता है।”
भविष्य की ओर – और भी भव्य संस्करण की तैयारी
इस ऐतिहासिक सफलता के बाद, आयोजकों ने आने वाले वर्षों में और भी बड़े, और भी प्रभावशाली कृषि आयोजनों की तैयारी शुरू कर दी है। अगला भव्य संस्करण जनवरी 2027 में इंदौर में आयोजित होने वाला है | जो की 8-9-10-11 जनवरी 2027 को इंदौर में पुनः आयोजित होने वाला है | किसानों, कंपनियों और कृषि विशेषज्ञों के सहयोग से यह मंच लगातार विकसित होता रहेगा।




























